Congress Party Delhi / Bhartiy Janta Party / Delhi Government
नई दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उन सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में शामिल कर रही है जिनकी इन दंगों में कोई भूमिका ही नही थी, लेकिन दंगों में साम्प्रदायिकता भड़काने में मुख्य रुप से संलिप्त बड़े लोगों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दिल्ली दौरे के समय पर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस कुछ राजनीतिक लोगों को लाभ पहुॅचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनेताओं जिनमें प्रमुख रुप से श्री सीताराम येचुरी, चौ0 मतीन अहमद, योगेन्द्र यादव, अर्थशास्त्री जयंती घोष, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानन्द आदि के नाम दंगे भड़काने के लिए एक तरफा दोषी साबित करके दिल्ली पुलिस द्वारा चार्ज शीट में शामिल किए गए है, जबकि दंगों के वास्तविक दोषी दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम रिपोर्ट में कहीं नही है।
चौ0 अनिल कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की भूमिका होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द की चुप्पी पर सवाल किया और अरविन्द केजरीवाल पर असली दंगाईयों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस उन लोगों पर लक्ष्य साध रही है जो लोग केन्द्र सरकार के CAA-NRC कानून के विरोध में शांतिपूर्ण तरीक से प्रदर्शन कर रहे थे तथा जिनका दंगों से कोई लेना देना नही था। यह स्पष्ट रुप से राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है क्योंकि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं का एकमात्र उदेश्य शांति के लिए काम करना है।