आर्थिक धर्म कर्म राष्ट्रीय

Dhanteras 2020: जाने धनतरेस पर घर में संपन्नता कैसे लाएं ? क्या खरीदें ? क्या न ख़रीदे ?

Spread the love

रेशम दयाल   
नई दिल्ली , 09 नवंबर।  धनतेरस इस बार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी वाले दिन  शुक्रवार को 13 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। ऐसी  मान्यता है कि धनतरेस पर सोना , चांदी और बर्तन को हम खरीदते है तो सालभर घरों में खुशियां और संपन्नता आती है। धनतेरस पर हमें बाजार में खरीदारी करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या ख़रीदे और क्या न ख़रीदे ? जाने घर में क्या चीज लाइन खरीदकर जिससे की घर में संपन्नता आए।

1 आइए सबसे पहले जाने धनतरेस पर ज्यादातर बाजार में बर्तनों की दुकान सजी होती है और लोग बर्तन की खरीद करते है। यहाँ ध्यान रखने वाली चीज यह है कि स्टील के बर्तनों की खरीदारी से बचे क्योकि इसमें भी लौहे का इस्तेमाल होता है और लोहे को खरीदने से परेज करना चाहिए।  धनतरेस पर आप के अच्छा होगा कि इस धनरेस पर कॉपर और ब्रांज के बर्तन ख़रीदे। घर में संपन्नता आएगी।

2 . धनतेरस पर सोना और चांदी की खरीदारी करें।  ऐसी मान्यता है कि इसकी खरीदारी से घर में संपन्नता आएगी।

3 . धनतेरस पर लोहे से बनी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।  इस दिन लोहे से बनी चीज घर लाने पर राहु ग्रेह की छांया रहती है जो कि अशुभ है। बताया जाता है कि राहू की छांया पड़ते ही घर में परेशानी शुरू हो जाती है।

4 . कांच का सामान भी धनतरेस पर नहीं खरीदना चाहिए। कांच पर भी राहु की छांया रहती है।

5 . धनतरेस पर काले रंग की  चीजें खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि धनतरेस एक शुभ दिन है, और मान्यता है कि काला रंग हमेशा से ही दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

6 . धनतरेस पर इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि इस दिन किसी भी तरह कि धारदार चीज न खरीदें . जैसे चाकू , कैंची और साथ ही अन्य पैनी चीजे खरीदने से पूरी तरह से परेज करना चाहिए।

आपको धनतरेस पर आपने क्या खरीदना है कया नहीं ? इसकी जानकारी आपको दे दी गई है।  अब इन सब बातों का ध्यान रखते हुए खरीदारी करें और इस धनतेरस पर अपने घर में खुशहाली और सम्पन्नता लाएं।  गलती से भी ऊपर लिखित चीजे न खरीदें। और सालभर अपने घरों में संपन्नता लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *