दिल्ली

दिल्ली में  ‘‘ पेट्रोल – डीजल पर वेट ” कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस का फ्लैश प्रोटेस्ट 

Spread the love

दीन दयाल 
नई दिल्ली, 21 जून। सोमवार को दिल्ली में  ‘‘पेट्रोल डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्लीभर में फ्लैश प्रोटेस्ट किया।  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आईटीओ चौक पर फ्लैश प्रोटेस्ट किया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली को समस्याओं में घिरा छोड़ पंजाब और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी राजनीति तलाशने की कोशिश कर रहे है। प्रदर्शनकारी केजरीवाल के खिलाफ ‘‘पंजाब की राजनीति छोड़ो केजरीवाल’’, ‘‘पेट्रोल डीजल पर वेट कम करो- दिल्लीवासियों को मंहगाई से राहत दो’’ आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, श्री संदीप गोस्वामी, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, गुरचरण सिंह राजू, हरी किशन जिंदल, जावेद मिर्जा, परवेज आलम और राजकुमार इंदौरिया भी मुख्य रुप से मौजूद थे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल पंजाब और गुजरात में जाकर दिल्ली मॉडल की बात कर रहे है और कह रहे है कि मैं नेता नही हू। चौ0 अनिल कुमार ने कहा यदि केजरीवाल गुजरात और पंजाब में अपने राजनीतिक प्रचार करने की बजाय कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए दिल्ली के अस्पतालों का दौरा करें, डाक्टरों, नर्सों, सहायक कर्मियों की आपूर्ति के लिए कोशिश करें, दिल्ली में वैक्सीन के लिए इंतजाम करें पेट्रोल और डीजल की दरों को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ करें तो दिल्लीवासियों को खुशी होती। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के 7 वर्षों के शासन में दिल्ली बदहाल हो चुकी है, वह अच्छी तरह जानते है कि पिछले पंजाब विधानसभा चुनावों में वहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को नकार कर कांग्रेस पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली छोड़ अन्य राज्यों में अवसर तलाशना केजरीवाल के लिए कोई नई बात नही है। केजरीवाल दूसरे राज्यों में चुनाव लड़कर भाजपा के लिए कांग्रेस पार्टी के वोट काटने का काम करती है, क्योंकि पिछले सात वर्षों में दिल्ली के अलावा कहीं भी सफल नही हो पाई है। और दिल्ली में लोगों को गुमराह करके और झूठ की बुनियाद पर सरकार बनाने में सफल हुए। केजरीवाल ने तीन शासन काल में किया गया एक भी वायदा पूरा नही किया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में जितना भी विकास दिख रहा है वह कांग्रेस शासन के दौरान हुआ और आज पूरे होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला भी कांग्रेस शासन के दौरान ही हुआ था।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की असंवेदनशीलता के कारण ही दिल्ली कोरोना के कारण हुई मृत्यु दर में देश में नम्बर वन बन गई है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि क्या केजरीवाल दिल्ली को बदहाल करने के बाद पंजाब और गुजरात की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि जिस भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देकर केजरीवाल सत्ता में आए थे, अपने तीन शासन काल में भी भ्रष्टाचार कम नही कर पाए, बल्कि भ्रष्टाचार के कारण उनके आधे से अधिक विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपी पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *