अंतरराष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला टीम घोषित। रानी रामपाल संभालेगी टीम की कमान।  

Spread the love

विजय कुमार
नई दिल्ली,17 जून। हाकी इंडिया Hockey India  ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले टोक्यो खेलों के लिए 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी है। इस टीम में पहली बार आठ खिलाड़ी ओलंपियन कहलाने का हक भी प्राप्त करेंगी। दूसरी तरफ चयनकर्ताओं ने टीम में नये के खिलाडियों के अलावा आठ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल किए हैं जो 2016 रियो ओलंपिक में खेली थीं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी।

हाकी इंडिया के अनुसार ओलंपिक पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ियों में ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं। टेटे ने ब्यूनर्स आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुआई की थी जिसने रजत पदक जीता था।

भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय महिला टीम इस प्रकार है;-गोलकीपर;- सविता। डिफेंडर-दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता। मिडफील्डर- निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखरमबम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे। फारवर्ड;-रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *