दिल्ली

कांग्रेस और सफाईकर्मियों का वेतन भुगतान करने की मांग को राजोरी गार्डन ज़ोन पर प्रदर्शन 

Spread the love

Delhi Congess Party / CM Arvind Kejriwal / MCD Rajauri Gardan Zone 

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर ।  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि यदि आम आदमी पार्टी दलितों की सच्ची हितैषी है, तो वह दिल्ली में सफाई कर्मचारयों जिनमें अधिकतर कर्मचारी दलित समाज के है, जिनको कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर जान गंवानी पड़ी, उन्हें कोरोना यौद्धा के सम्मान के साथ 1 करोड़ का मुआवजा क्यों नही दे रहे है।

आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर न्याय मार्च आंदोलन के तहत एमसीडी कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान बिना किसी देरी के किऐ जाने के साथ अन्य मांगों को लेकर उत्तरी नगर निगम के राजौरी गार्डन जोन ऑफिस के बाहर धरना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। धरने में इस मांग को भी दोहराया गया था कि कोरोना यौद्धाओं के लिए दिल्ली सरकार द्वारा घोषित 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को भी दिया जाना चाहिए तथा इनके परिवार के एक आश्रित सदस्य को तत्काल सरकार द्वारा नौकरी दी जाए। सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगमों और अरविंद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जबकि कोविड के संकट के दौरान इनका योगदान अमूल्य रहा है।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हाथरस में दलित की बेटी को न्याय दिलाने में अरविन्द केजरीवाल उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन जमाने की तलाश में दलित प्रेम जता रहे है, जबकि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने का साहस केवल श्री राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित की बेटी को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध है, और हर स्तर पर उसके लिए लड़ाई लड़ेगी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अगर अरविन्द केजरीवाल दलितों और महिलाओं के सच्चे हितैषी है तो वह दिल्ली में कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को एक करोड़ रुपया का मुआवजा क्यों नही दिलाते। क्यों नही अरविन्द दिल्ली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और बलात्कार के अपराधियों को सजा दिलाने में प्रमुखता दिखाते है?

राजौरी गार्डन जोन पर न्याय मार्च आंदोलन के तहत धरने में एमसीडी कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा उपाध्यक्ष श्री जय किशन, अली मेंहदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक चरण सिंह कंडेरा जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, मदन खोरवाल, राजेश चौहान, निगम पार्षद सुरेन्द्र सेतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। दिल्ली कांग्रेस ने सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर न्याय मार्च के तहत सभी एमसीडी जोनल कार्यालयों के बाहर धरने का आयोजन किया जा रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि तीनों निगमों में भाजपा सत्तासीन और आम आदमी पार्टी विपक्षी पार्टी है, परंतु दोनो पार्टियां एमसीडी कर्मचारियों को वेतन दिलाने में बिलकुल प्रयासरत नही है, बल्कि एक दूसरे पर आरोप लगाकर निगम कर्मचारियों को मिलकर मूर्ख बना रहे है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों और तीनों निगमों की मौजूदा दुर्दशा के लिए दोनो पार्टियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी निगम कर्मचारियों के हकों और उनकी वास्तविक परेशानियों और मांगों के लिए आवाज उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *