दिल्ली

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का इंडिया गेट पर केंडल मार्च

Spread the love

Hathras ki Nirbhya / Delhi Congress  

नई दिल्ली , 02 अक्टूबर।  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। भाजपा की केन्द्र में मोदी सरकार और अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस की दमनकारी नीति के कारण लोकतंत्र हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के जंगल राज के तहत यूपी पुलिस ने हाथरस में यौन शोषण का शिकार हुई दलित लड़की का का पुलिस द्वारा आधी रात को कानून को ताक पर रखकर अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *