दीन दयाल
नई दिल्ली / बलिया / लखनऊ , 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश भाजपा BJP में अंतर्विरोध साफ दिखाई दे रहा है। UP Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बलिया से पूर्व विधायक राम इक़बाल सिंह Ex MLA Ram Iqbal Singh ने योगी सरकार Yogi Government पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि योगी सरकार ने पंचायत चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरूपयोग किया है। गौरतलब है कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने में लगा है। ऐसे में भाजपा नेता के आरोप ने विपक्ष के आरोपों को सही साबित कर दिया है। दूसरी तरफ पार्टी में अंतर्विरोध साफ़ दिख रहा है
भाजपा नेता और बलिया से पूर्व विधायक राम इक़बाल सिंह ने पंचायत चुनावों में धांधली के आरोप लगाकर योगी सरकार के सामने ही असहज स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने कहाकि पंचायत चुनावों को जीतने के लिए सत्तरूढ़ दल ने धांधली कर अनैतिक तरीके से चुनाव जीता है। इन चुनावों में ऐसा माहौल बना की डीएम और एसपी के सामने वोट छीनने की घटना हुई इतना ही नहीं लखीमपुर खीरी में तो एक महिला की साड़ी खींचने की घटना ने द्रोपदी के चीरहरण कांड की याद दिला दी। पुलिस अधीक्षक के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। ऐसी घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
भाजपा नेता से जब पूछा गया कि यह पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी Former PM Atal Bihari Vajpayee वाली भाजपा है ? इस श्री राम इक़बाल सिंह ने दो तुक कहाकि अब यह अटलजी वाली भाजपा नहीं है। उन्होंने कहाकि हम लोग भाजपा को ” पार्टी विद डिफरेंस ” कहते थे मगर आज भाजपा और अन्य दलों के सिद्धांतों में कोई अंतर् नहीं है। पूर्व विधायक के बयान पर लखनऊ से दिल्ली तक किसी नेता ने फिलाल कोई टिप्पड़ी नहीं की है। बहरहाल इतना तो तय है यदि पार्टी के भीतर यदि अंतरकलय जल्द दूर नहीं होता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टी नेता बेशक पंचायत चुनावों की जीत से उत्साह से भरी हुई है लेकिन पार्टी में अंतर्विरोध चुनावों नुकसान होने से नई बचा सकती।